Civil Court News

Ranchi: पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड में सत्यम और धीरज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने लिया संज्ञान

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 14 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड में सत्यम और धीरज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने लिया संज्ञान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: पूर्व पार्षद व भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड में और दो आरोपियों सत्यम पाठक और धीरज मिश्रा के खिलाफ मामले के अनुसंधान पदाधिकारी ने जांच पूरी करते हुए ठोस सबूत के साथ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। दाखिल चार्जशीट पर सीजेएम की अदालत ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में संज्ञान ले लिया है। साथ ही आगे की सुनवाई के लिए अपर न्यायायुक्त की अदालत में रिकॉर्ड को भेज दिया गया है। जहां मामले की सुनवाई के लिए दो मई की तारीख निर्धारित की गई है। घटना का अंजाम आपसी रंजिश में दिया गया था।

See also  HC News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल के 9 संविदाकर्मियों की सेवा होगी नियमित, कोर्ट ने बहाली का दिया निर्देश
Ranchi: पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड में सत्यम और धीरज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने लिया संज्ञान

मामले में पूर्व से एक आरोपी राहुल जायसवाल उर्फ पुतुल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में रहते हुए ट्रायल फेस कर रहा है। उसके खिलाफ मामले में आरोप तय कर दिया गया है। निचली अदालत से राहुल जायसवाल को जमानत नहीं मिलने पर हाईकोर्ट में जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। बता दें कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने बीते 7 जुलाई की शाम सात बजे धुर्वा बस स्टैंड के समीप एक दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद व भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह को गोली मार दी थी। गोली उनकी गर्दन में लगी थी। इलाज के दौरान एम्स दिल्ली में तीन अगस्त को उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर एसएसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। घटना को लेकर शीला सिंह ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment