Association

रांचीः वकीलों को स्वास्थ्य बीमा लाभ के बाद जल्द ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की दिशा में भी की जाएगी पहल- महाधिवक्ता राजीव रंजन

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 11 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रांचीः वकीलों को स्वास्थ्य बीमा लाभ के बाद जल्द ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की दिशा में भी की जाएगी पहल- महाधिवक्ता राजीव रंजन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः राज्य भर के करीब 15 हजार वकीलों को मिलनेवाली स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा समेत अन्य योजनाओं की जानकारी राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बुधवार को हाईकोर्ट स्थित सभागार में मीडिया के माध्यम से वकीलों तक पहुंचाई है। राज्य सरकार द्वारा वकीलों के लिए शुरू की गई योजनाओं की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां वकीलों को सरकार अपनी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है। राज्य के लगभग 15 हजार वकील ट्रस्टी कमिटी के सदस्य हैं। फिलहाल स्वास्थ्य बीमा के लिए सरकार ने 13 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। राज्य में 164 वकील पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे पेंशनधारियों को अब 7 हजार की जगह 14 हजार प्रति माह मिलेगा।

See also  Insurance scam: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बीसीआई ने निलंबित किए यूपी के 28 वकील, 300 करोड़ की चपत से बची कंपनियां

वहीं नए वकीलों को पहले प्रति महीने एक हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब पांच हजार रुपए किया गया है। आगे बताया कि 7 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के वकीलों के साथ सीधा संवाद किया था और उनकी पीड़ा सुनी थी। उसी दौरान उन्होंने वकीलों से यह वादा किया था कि वे वकीलों को स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा से जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया। महाधिवक्ता ने जिला बार संघ और वकीलों के हित में कार्यरत अन्य संघों से यह आग्रह किया है कि वे राज्य के सभी वकीलों को सरकार की योजनाओं से जोड़ें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की दिशा में भी पहल की जाएगी।

CourtNews Desk

1,830 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment