Civil Court News

Jharkhand News/Acquitted: रामचरण बेड़िया हत्याकांड: 25 साल बाद रांची का बिल्डर राकेश चौधरी बरी, मिली बड़ी राहत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand News/Acquitted: रामचरण बेड़िया हत्याकांड: 25 साल बाद रांची का बिल्डर राकेश चौधरी बरी, मिली बड़ी राहत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सबूतों के अभाव में अदालत ने दिया लाभ, सहआरोपी को पहले मिल चुकी है उम्रकैद

रांची। 25 साल पुराने रामचरण बेड़िया हत्याकांड में ट्रायल फेस कर रहे बिल्डर राकेश कुमार चौधरी को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। यह फैसला सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त 8 की अदालत ने बुधवार को सुनाया। अभियोजन के अनुसार 28 अप्रैल 2001 को रामचरण बेड़िया को अभियुक्त शंकर बेड़िया ने बिल्डर राकेश चौधरी के बुलावे का बहाना बनाकर कार से ले गया था। इसके बाद रामचरण लापता हो गया। 14 मई 2001 को सिकिदिरी थाना क्षेत्र के फोरवे डैम के पास उसका कंकाल बरामद किया गया। चिकित्सकीय जांच में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई थी। मामले में अभियोजन का आरोप था कि हत्या की साजिश में राकेश चौधरी की भूमिका रही है। हालांकि, अदालत ने सुनवाई के दौरान यह पाया कि राकेश चौधरी के खिलाफ आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त व ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

See also  Ranchi/ Jharkhand HC: लोकायुक्त-सूचना आयुक्त की नियुक्ति मामले में एजी ने कहा जल्द ही सभी पदों पर कर दी जाएगी नियुक्ति

गौरतलब है कि इसी मामले में सहआरोपी शंकर बेड़िया उर्फ चैतू बेड़िया को नवंबर 2024 में अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उस समय राकेश चौधरी की फाइल अलग कर दी गई थी और उसके खिलाफ सुनवाई जारी रखी गई थी।

अदालत ने कहा कि संदेह के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अभियोजन साक्ष्यों की कड़ी राकेश चौधरी के खिलाफ पूरी नहीं हो पाई, इसलिए उसे बरी किया जाता है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment