high court news

Ranchi/ Jharkhand HC: लोकायुक्त-सूचना आयुक्त की नियुक्ति मामले में एजी ने कहा जल्द ही सभी पदों पर कर दी जाएगी नियुक्ति

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षतावाली खंडपीठ में गुरुवार को सूचना आयुक्त लोकायुक्त महिला आयोग अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन उपस्थित होकर अदालत को जानकारी दिए कि शीघ्र ही सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ है। बीच में चुनाव घोषित हो गया था। इसीलिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब शीघ्र ही नियुक्ति कर दी जाएगी। जिस पर अदालत ने उन्हें नियुक्ति कर कोर्ट को अवगत कराने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 5 फरवरी को निर्धारित की गई है.

See also  Jharkhand News: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद हाई अलर्ट, 4 घंटे बीडीएस की चली जांच

याचिका में क्या कहा गया

याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2020 में हाई कोर्ट ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित एक याचिका को राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद निष्पादित कर दिया था। उस समय सरकार की ओर से कोर्ट में अंडरटेकिंग देते हुए कहा गया था कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति जल्द कर ली जाएगी। सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं होने पर वर्ष 2021 में प्रार्थी राजकुमार ने अवमानना याचिका दाखिल की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment