high court news

PM Janaushadhi Kendra in RIMS: रिम्स निदेशक के व्यवहार से हाईकोर्ट नाराज, 13 को कोर्ट में पेश होने का निर्देश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: PM Janaushadhi Kendra in RIMS झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में रिम्स में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र बंद होने के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने रिम्स निदेशक को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया। इस पर अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी।

कोर्ट इस बात को लेकर नाराज था कि पिछली सुनवाई के दौरान निदेशक का व्यवहार कोर्ट के अनुकूल नहीं था। उनकी ओर से इसके लिए माफीनामा भी कोर्ट में दाखिल नहीं किया गया था। अदालत ने मामले में सोमवार को सुनवाई निर्धारित करते हुए निदेशक को संबंधित दस्तावेजों के साथ कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है।

See also  रांचीः हाईकोर्ट ने नगर निगम से पूछा रूफ टॉप बार एवं रेस्टोरेंट का संचालन उचित या कानून का है उल्लंघन, किया जवाब तलब

इसे भी पढ़ेंः Appointment in FSL: हाईकोर्ट ने कहा- एफएसएल लैब में तीन माह में वैज्ञानिकों की नियुक्ति पूरी करे जेएसएससी

अदालत ने जनऔषधि केंद्र बंद होने और नया टेंडर जारी करने के मामले में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। पिछली सुनवाई के दौरान रिम्स निदेशक की ओर से बताया गया था कि रिम्सशाषी निकाय के अध्यक्ष के कहने पर नया जनऔषधि केंद्र का टेंडर जारी नहीं किया गया था।

अध्यक्ष ने कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगते हुए टेंडर नहीं जारी करने का आदेश नहीं दिया था। इस पर अदालत ने निदेशक को शपथपत्र दाखिल करने को कहा था। निदेशक ने दोबारा शपथपत्र दाखिल कर कहा कि उन्होंने टेंडर जारी नहीं करने की बात नहीं की थी। लेकिन निदेशक की ओर से दाखिल शपथपत्र में निदेशक की ओर से अपने व्यवहार के लिए माफी नहीं मागी गई थी। कोर्ट ने नाराजगी जताई तो रिम्स के अधिवक्ता ने माफीनामा दाखिल करने की बात कही।

See also  शिक्षक नियुक्तिः हाईकोर्ट ने आदेश का पालन नहीं होने पर सचिव को जारी किया शोकॉज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment