high court news

सेवानिवृत्त अधिकारी संभाल रहे बिजली के तीन कंपनियों की कमान, दक्ष की नियुक्ति को लेकर हाई कोर्ट में याचिका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Aug, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड ऊर्जा विकास निगम सहित राज्य सरकार के अन्य बिजली कंपनियों में विशेषज्ञ अधिकारियों की नियमित नियुक्ति की मांग करते हुए झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

प्रार्थी राजेश कुमार सिंह की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि राज्य के बिजली कंपनियों में दक्ष एवं अनुभवी लोगों की नियुक्ति की जानी चाहिए।

राज्य में बिजली से संबंधित सभी कंपनियों में राजनीतिक रूप से नियुक्ति की जाती है। बिना अनुभव वाले व्यक्ति की सेवानिवृत्ति के बाद तीनों कंपनियों के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति कर दी गई।

विज्ञापन जारी कर हो बिजली कंपनियों के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति

अन्य राज्यों में इन पदों पर सार्वजनिक विज्ञापन जारी कर नियुक्ति की जाती है। प्रार्थी की ओर से इन पदों पर सेवानिवृत्ति लोगों की नियुक्ति नहीं करने और राजनीतिक प्रभाव के इस्तेमाल के बिना नियुक्ति करने की मांग की है।

See also  फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट दो सप्ताह बाद करेगी सुनवाई

याचिका में यह भी कहा गया है कि 23 साल बाद भी राज्य के बिजली की व्यवस्था पहले की तरह है। भले ही विभाग की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

इसके पीछे कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर दक्ष एवं अनुभवी लोगों की नियुक्ति नहीं होना है। बिजली के लिए ट्रांसमिशन लाइन तो बिछाई जा रही है लेकिन राज्य के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है।

जबकि राज्य में सबसे ज्यादा कोयले का भंडार है। राज्य में इतने डैम होने के बाद भी एक भी पन बिजली परियोजना नहीं चल पाई है। पूर्व से उत्पादित बिजली में आज तक कोई बढोतरी नहीं हुई है।

See also  खनन, खनिज का परिवहन और ओवरलोडिंग पर डीसी को कार्रवाई करने का अधिकार नहींः हाई कोर्ट
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC
CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC