high court news

आदित्यपुर मेयर विनोद श्रीवास्तव के निर्वाचन मामले में यथास्थित बनाए रखने का हाईकोर्ट का आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 20 May, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने आदित्यपुर के मेयर विनोद श्रीवास्तव की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव के मामले में यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है। साथ ही, अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 21 जून को निर्धारित की है।

इस संबंध में मेयर विनोद श्रीवास्तव की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर शहरी विकास विभाग के सचिव की ओर से जारी शो-कॉज को चुनौती दी गई थी, जिसमें सचिव की ओर से कहा गया था कि क्यों नहीं आपका चुनाव को रद किया जाए।

See also  Jharkhand News/H Court: हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: 11–13वीं JPSC में बाहर किए गए 8 अभ्यर्थियों को नियुक्त कर जॉइनिंग कराने का निर्देश

इसे भी पढ़ेंः ‘कोवैक्सीन’ का बच्चों पर परीक्षण रोकने की मांग वाली याचिका पर केन्द्र से जवाब तलब

सुनवाई के दौरान मेयर विनोद श्रीवास्तव की ओर से वरीय अधिवक्ता जेपी झा ने अदालत को बताया कि वर्ष 2018 में हुए मेयर चुनाव में विनोद श्रीवास्तव निर्वाचित हुए थे। इसके बाद प्रत्याशी रहे योगेंद्र शर्मा ने विनोद श्रीवास्तव के निर्वाचन को चुनौती दी। याचिका में कहा कि मेयर विनोद ने चुनाव के दौरान दिए जाने वाले शपथ पत्र में कई तथ्यों को छुपाया ऐसे में इनके चुनाव को रद कर दिया जाए।

उन्होंने अदालत को बताया कि यह मामला ट्रिब्यूनल में लंबित था। इस बीच योगेंद्र शर्मा ने शहरी विकास विभाग में इस संबंध में आवेदन दिया था। इस पर शहरी विकास विभाग के सचिव ने मेयर विनोद श्रीवास्तव को शो-कॉज जारी कर दिया। अधिवक्ता जेपी झा ने कहा कि जब चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका अभी सुनवाई के लंबित है, तो किस अधिकार के तहत सचिव ने शो-कॉज जारी किया है।

See also  लेक्चरर नियुक्ति नियमावली मामले में हाईकोर्ट ने सात विश्वविद्यालयों से मांगा जवाब

क्योंकि इस तरह के मामले में शहरी विकास विभाग के सचिव को इस तरह का नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं है। इसलिए उनकी ओर से जारी नोटिस गलत है और उसे रद किया जाना चाहिए। इसके बाद अदालत ने इस मामले में यथास्थित बरकरार रखने का आदेश दिया और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment