Jharkhand

News Update: राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता में फिर चमका झारखंड: झालसा बना विजेता, खूंटी के बिरसा कॉलेज की रील को देश में मिला पहला स्थान

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Jun, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Update: राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता में फिर चमका झारखंड: झालसा बना विजेता, खूंटी के बिरसा कॉलेज की रील को देश में मिला पहला स्थान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर राज्य का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा रील एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता’ में झारखंड (झालसा) को राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किया गया है। खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई रील को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस शानदार सफलता पर झालसा ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

क्या था प्रतियोगिता का उद्देश्य?

नालसा के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा १३ फरवरी २०२६ को राष्ट्रीय महिला दिवस और सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर “ट्रेसेस ऑफ जस्टिस” शीर्षक से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य नालसा की निवारक एवं विधिक सेवा योजनाओं के बारे में आम लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना था। नालसा द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत देशभर के सभी राज्यों के लॉ कॉलेजों और अन्य महाविद्यालयों के छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

See also  Regularization: हाईकोर्ट ने कहा- संविदा पर काम करने वालों को नियमित करने पर निर्णय लें सरकार

झारखंड में झालसा ने चलाया था अभियान

झारखंड में झालसा ने अपने सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों (डालसा) के माध्यम से राज्य के कॉलेजों में रील और शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। प्रतियोगिता के विषयों में मुख्य रूप से:

  • एसिड अटैक पीड़ित (Acid Attack Victims)
  • मानव तस्करी के शिकार लोग (Victims of Trafficking)
  • ड्रग अवेयरनेस (Drug Awareness)
  • विचाराधीन कैदी (Under-trial Prisoners)
  • मध्यस्थता (Mediation)
  • बाल शिक्षा और बाल विवाह उन्मूलन

इन संवेदनशील विषयों पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं से रील और लघु फिल्में आमंत्रित की गई थीं। जिलों से प्राप्त प्रविष्टियों में से शॉर्टलिस्ट कर झालसा ने सर्वश्रेष्ठ रील्स को राष्ट्रीय स्तर पर नालसा भेजा था।

See also  JSBC News: झारखंड बार कौंसिल का दायरा बढ़ा: बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने संख्या 25 से बढ़ाकर 32 की, जानें पूरा समीकरण

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment