मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

National Games Scam: टेंडर कमेटी के सदस्य हीरालाल दास को मिली जमानत

jharkhand high court
---Advertisement---

Ranchi: National Games Scam 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी हीरालाल दास को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। अदालत ने पचास-पचास हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।

निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद हीरालाल दास की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई थी। सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इस मामले में टेंडर कमेटी के चेयरमैन आरके आनंद सहित अन्य आरोपियों को जमानत पहले मिल चुकी है।

इसे भी पढ़ेंः Assistant Professor Appointment: हाईकोर्ट की टिप्पणी, 20 साल बाद भी सभी विभागों में संविदा पर नियुक्ति होना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन

ऐसे में उन्हें भी जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके बाद अदालत ने प्रार्थी के अधिवक्ता की दलीलों को स्वीकर करते हुए जमानत की सुविधा प्रदान कर दी। बता दें कि हाईकोर्ट ने आरके आनंद को पचास लाख रुपये जमा करने की शर्त पर जमानत प्रदान की है।

डीएसपी प्रोन्नति मामले में हुई सुनवाई
हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में चौथी जेपीएससी से नियुक्त डीएसपी को प्रोन्नति देने के मालमे में सुनवाई हुई। इस मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस संबंध में नाजीर अख्तर की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment