मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Mediation: रिश्तों की कड़वाहट खत्म हुई, जब आमने-सामने बैठे पति-पत्नी; अब जीवनभर रहेंगे साथ-साथ

civil court of ranchi
---Advertisement---

Ranchi: Mediation रांची सिविल कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया गया। इस दौरान रिश्तों की कड़वाहट को भुलाकर तीन पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। इसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ता और मध्यस्थों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस दौरान उदय साहू और सीमा देवी, आर्मी जवान श्रद्धानंद कुमार और मनीषा रानी और निर्दोस तिग्गा और स्वीटी लता तिर्की ने सभी गिलवे-शिकवे भुलाकर साथ रहने पर सहमति प्रदान की। विशेष मध्यस्थता अभियान के पहले दिन सेवा के जवान श्रद्धानंद कुमार और उनकी पत्नी मनीषा रानी के बीच विवाद सुलझा गया।

मध्यस्थों की काउंसिलिंग के बाद पति-पत्नी ने अपनी दो पुत्रियों के भविष्य को देखते हुए एक साथ रहने को राजी हो गए। इस दौरान श्रद्धानंद ने अपने पत्नी एवं बच्चों को पदस्थापन वाले जगह में रखने आश्वासन दिया। इसी तरह निर्दोष तिग्गा एवं स्वीटी लता तिर्की भी साथ रहने को सहमत हो गए। इनका विवाह तीन दिसंबर 2017 को ईसाई रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था।

इसे भी पढ़ेंः Jharkhand High Court decision: निर्वाचन सेवा के पदाधिकारी माने जाएंगे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी

एक बच्चे के जन्म के बाद दोनों के बीच तकरार शुरू हुई और दोनों अलग रहने लगे थे। अधिवक्ता ममता श्रीवास्तव एवं एसपी राय और मिथिलेश कुमार पाण्डेय के प्रयास से यह मामला सुलझा लिया गया। वहीं, उदय साहू और सीमा देवी ने भी सारे विवाद को भुलाकर साथ रहने की कसम खाई। इस दौरान डालसा सचिव ममता कुमारी ने सभी को नए जीवन की शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दी।

बार संघ भवन में जीरो बैलेंस पर खुल रहा खाता
जिला बार एसोसिएशन के नए बार भवन परिसर में बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के द्वारा अधिवक्ताओं का जीरो बैलेंस पर एकाउंट खोला जा रहा है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं के खाते खोले गए। मंगलवार को भी खाता खोला जाएगा। बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि बैंक ऑफ इंडिया में अपना खाता खुलवाएं। इसी बैंक में बार एसोसिएशन के सभी तरह की लेनदेन होगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment