high court news

Manhart scam: मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर विधायक सरयू राय की याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Manhart scam: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में मैनहर्ट घोटाला मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर दायर विधायक सरयू राय की याचिका की सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। पूर्व की सुनवाई में अदालत के आदेश के आलोक में एसीबी के एसपी सशरीर उपस्थित हुए थे। उनकी ओर से पीई की रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की गई थी।


प्रार्थी ने अदालत को बताया था कि दिसंबर 2020 में इस मामले को लेकर एसीबी ने पीई दर्ज की थी। लेकिन मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में सरयू राय ने याचिका दाखिल कर मैनहर्ट को रांची में सीवरेज ड्रेनेज के डीपीआर का कार्य दिए जाने में 21 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद दिसंबर 2020 में एसीबी में पीई दर्ज की गई थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं होने पर सरयू राय ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

See also  आदित्यपुर मेयर विनोद श्रीवास्तव के निर्वाचन मामले में यथास्थित बनाए रखने का हाईकोर्ट का आदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment