high court news

हाईकोर्ट ने कहा- अक्षम लोग बन रहे शिक्षक, बच्चों का हो रहा नुकसान

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 31 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of Madhya pradesh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gwalior: हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने प्राथमिक विद्यालय के चार शिक्षकों की याचिका खारिज करते हुए सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में मिलने वाली शिक्षा भारत की नींव है। इसलिए इस शिक्षा को मौलिक अधिकार का दर्जा दिया गया है।

मध्य प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में जो शिक्षक भर्ती हो रहे हैं, उनकी योग्यता कम है। इसमें अक्षम लोग भर्ती हो रहे हैं। इसका नुकसान बच्चों को उठाना पड़ रहा है। कोर्ट ने कहा कि हम आशा करते हैं कि इस भर्ती स्टैंडर्ड में सुधार होना चाहिए, जिससे अच्छे लोग प्राथमिक विद्यालयों की ओर आकर्षित हों। उसके लिए वेतन व भत्ते अच्छे दिए जाएं।

See also  विधायक भूषण बाड़ा पर अतिरिक्त आपराधिक धारा जोड़ने के मामले में फैसला सुरक्षित

कोर्ट ने आदेश की कापी विधि व सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने का आदेश दिया है। सीमा शाक्य, प्रशांत डंडौतिया, गनपत आदिवासी व सुनील कुमार प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं। उन्होंने डीएलएड करने के लिए शासकीय कालेज में प्रवेश लिया था। उन्हें अपना डिप्लोमा कोर्स तीन साल में पूरा करना था।

इसे भी पढ़ेंः PHYSICAL HEARING: एसओपी पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, चीफ जस्टिस को लिखा पत्र 

लेकिन तीन साल में ये पास नहीं हो सके। उन्होंने अपना डिप्लोमा पूरा करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की। उनकी ओर से तर्क दिया गया कि उनके आंतरिक परीक्षा के अंक दर्ज नहीं किए गए, इस वजह से फेल हो गए थे। उन्हें एक मौका और दिया जाए।

See also  टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को झारखंड हाईकोर्ट से राहत

यदि कोर्ट का लिटिगेशन नहीं होता तो उन्हें परीक्षा देने के लिए एक मौका मिलता। कोर्ट ने पक्ष सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी है। काेर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21-ए में प्राथमिक शिक्षा को मौलिक अधिकार के रूप में रखा गया है। जिन परीक्षाओं को पास करके शिक्षक बन रहे हैं, उनके पासिंग मार्क्स काफी कम हैं। उनके पासिंग मार्क्स अच्छे होने चाहिए।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment