Civil Court News

रांचीः बल्ब ऑफ करने के विवाद में पिता और भाभी की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांचीः घर का बल्ब ऑफ करने के मामूली विवाद को लेकर एक पुत्र ने अपने पिता और भाई की पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अपर न्यायायुक्त सचिंद्र बिरूआ की अदालत ने हत्यारे पुत्र बंधन राम उरांव(38) को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने अभियुक्त को उक्त आरोप में 28 अगस्त को दोषी पाया था।

अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुकझरिया गांव निवासी अभियुक्त ने 28 अगस्त 2019 को अपने पिता डेबा उरांव(66) एवं भाई की पत्नी को मामूली विवाद को लेकर टांगी से मारकर हत्या कर दी थी। यह विवाद बल्ब ऑफ करने से शुरू हुई मामूली विवाद के तुल पकड़ने के बाद घटना का अंजाम दिया गया था। घटना को लेकर अनगड़ा थाना में अभियुक्त का भाई रोहित उरांव ने नामजद प्राथमिकी अनगड़ा थाना में दर्ज करवाई थी। घटना के दूसरे दिन अभियुक्त बंधन राम उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Ranchi/ACB : शराब घोटाले के आरोपी नीरज सिंह की प्रोविजनल बेल पर सुनवाई पूरी, आदेश 25 अगस्त को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment