Civil Court News

Land Scam: Ex CM हेमंत सोरेन सहित 12 की हिरासत अवधि बढ़ी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Land Scam: पीएमएलए कोर्ट ने बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में शामिल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 12 की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद हेमंत सोरेन को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया।

पेशी के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन एवं बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, भामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरसाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी है। अगली पेशी 11 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी। हेमंत सोरेन एक फरवरी से न्यायिक हिरासत में हैं।

See also  Ranchi: पुलिस स्वयं की दर्ज प्राथमिकी को कोर्ट में नहीं कर सकी साबित, आर्म्स एक्ट का आरोपी बरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment