Civil Court News

Land Scam: IAS छवि रंजन सहित नौ की हिरासत बढ़ी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IAS Chhavi Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Land Scam: बरियातू मौजा के सेना के कब्जेवाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री में संलिप्त निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन समेत नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि कोर्ट से दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। इससे पूर्व ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में जेल में बंद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।

अदालत ने अगली पेशी की तारीख 18 जून निर्धारित की है। मामले में छवि रंजन चार मई 2023 से जेल में है। मामले में छवि रंजन के साथ बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, प्रदीप बागची, दलाल रिम्स कर्मी अफसर अली, इम्तियाज अहमद, सद्दाम हुसैन, तल्हा खान, फैयाज अहमद एवं अमित अग्रवाल न्यायिक हिरासत में है।

See also  Ranchi/CC: दोस्त की हत्या के जुर्म में युवक को मिली आजीवन कारावास की सजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment