Civil Court News

भू-माफिया कमलेश सिंह की हिरासत अवधि 13 दिन बढ़ी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 08 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Kamlesh Singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची जमीन घोटाले में गिरफ्तार जमीन माफिया कमलेश कुमार सिंह की न्यायिक हिरासत अवधि पीएमएलए कोर्ट ने 13 दिन बढ़ा दी है। अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत अवधि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। उसकी अगली पेशी जेल से ही 21 अगस्त को अदालत में होगी। ईडी ने जमीन घोटाले में 26 जुलाई को रात करीब 8 बजे गिरफ्तार किया था। 27 जुलाई को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया।

अदालत की अनुमति पर ईडी ने उसे 31 जुलाई को जेल से अपने साथ ले गई है। ईडी लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ की अवधि शुक्रवार को पूरी हो रही है। ईडी 9 अगस्त को अदालत में उसे पेश करेगी। बता दें कि ईडी टीम ने कमलेश के एस्ट्रो ग्रीन्स अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान कमलेश के फ्लैट से एक करोड़ नगदी और 100 जिंदा कारतूस मिले थे। इसके बाद वह 35 दिनों तक अंडरग्राउंड हो गया था।

CourtNews Desk

1,847 articles published
See also  New Delhi/Ranchi: राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग मामले की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment