Civil Court News

भू-माफिया कमलेश सिंह 5 दिन की ईडी रिमांड पर, मंगलवार से शुरू पूछताछ

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Kamlesh Singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची के जमीन घोटाले में जेल में बंद भू-माफिया कमलेश कुमार सिंह को ईडी की टीम 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। ईडी की पुलिस रिमांड अर्जी पर सोमवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर पूछताछ की अनुमति दे दी। ईडी ने 10 दिनों की मांग की थी। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे ईडी ने पूछताछ के दौरान कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। ईडी मंगलवार को पूछताछ के लिए उसे जेल से ले जाएगी। पूछताछ अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी उससे 300 एकड़ से अधिक जमीन धोखाधड़ी में बिंदुवार पूछताछ करेगी। गिरफ्तारी के बाद भी ईडी को कई शिकायतें मिली हैं।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  राहतः हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका से धनबाद जेल लाने का दिया आदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment