high court news

जमीन विवादः सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को राहत, हाईकोर्ट ने जांच पर लगाई रोक

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 Jun, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
anamika_gautam_wife_of_nishikant_dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Anamika Gautam, wife of MP Nishikant Dubey झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की ओर से जमीन खरीदारी से जुड़े प्राथमिकी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने अनामिका गौतम को अंतरिम राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच पर रोक लगा दी है।

इस मामले में अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अब इस मामले में आठ सितंबर को सुनवाई होगी। प्रार्थी अनामिका गौतम की ओर से इसको लेकर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद करने की मांग की गई है।

See also  Ranch: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने पौधारोपण कर मनाया स्थापना दिवस, न्यायायुक्त समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी हुए शामिल

इसे भी पढ़ेंः अनाथ बच्चों के पुनर्वास पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, बाल तस्करी रोकने के लिए गांवों में महिला एसपीओ की होगी नियुक्ति

सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने बताया कि जमीन खरीदारी का मामला सिविल मामला होता है। ऐसे मामले में उपायुक्त को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा देवघर के एलकेसी धाम में जमीन खरीदारी मामले से दर्ज अन्य प्राथमिक को पूर्व में हाई कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया है।

ऐसे में उपायुक्त के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी को रद किया जाए। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई तक दर्ज प्राथमिकी की जांच पर रोक लगा दी और राज्य सरकार से जवाब तलब किया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment