high court news

लालू प्रसाद को मिलेगी बेल या रहेंगे जेल में, हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई आज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत में जमानत याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू प्रसाद ने जमानत देने की गुहार लगाई है। लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि शुक्रवार को लालू की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। उनकी ओर से चाईबासा कोषागार मामले में जमानत मांगी गई है।

याचिका में कहा गया है कि इस मामले में उन्होंने आधी सजा काट ली है। वे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी, क्रॉनिक किडनी डिजीज, फैटी लीवर, पेरिनल इन्फेक्शन, हाइपर यूरिसिमिया, किडनी स्टोन, फैटी हेपेटाइटिस, प्रोस्टेट जैसी कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। इस वजह से उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में न रखकर रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज हो रहा है। लालू प्रसाद की बीमारी और उक्त मामले में आधी सजा काट लेने आधार पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
लालू प्रसाद को सीबीआई की विशेष अदालत ने चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पांच साल की सजा सुनाई है। 

See also  चारा घोटालाः सीबीआई ने अदालत में कहा, गवाह ने लालू यादव को रुपयों से भरे बैग के साथ देखा

इसे भी पढ़ेंः संगीत शिक्षकों को हटाने के झारखंड सरकार आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment