Political News

लालू प्रसाद ने ट्वीट कर जदयू नेताओं को क्यों कहा गिद्ध, जानिए पूरा मामला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
chara ghotala lalu prasad filed bail in jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद के प्रमुख लालू प्रसाद ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हालात के दयनीय, अराजक और विस्फोटक है पर इस रोग पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार को ‘बाज़’ बनने की जगह सत्ताधारी जदयू के नेता लोगों का ‘शिकार’ करने के लिए “गिद्ध” बन विधानसभा चुनाव को लेकर रैली कर रहे हैं।

लालू प्रसाद फिलहाल रांची के के रिम्स में रहे हैं उन्होंने ने रविवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि बिहार में कोरोना के कारण स्थिति दयनीय, अराजक और विस्फोटक है। स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए सरकार को बाज बनना था लेकिन जदयू नेता लोगों का शिकार करने के लिए “गिद्ध” बन रैली कर रहे है। मुख्यमंत्री नीतीश क कुमार चार महीनों में चार बार भी आवास से बाहर नहीं निकले।

See also  उपचुनाव नहीं होने से फिर संसद में लौटेंगे राहुल गांधी, मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के क्या मायने
लालू प्रसाद ने ट्वीट कर जदयू नेताओं को क्यों कहा गिद्ध, जानिए पूरा मामला

लालू प्रसाद का इशारा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू द्वारा आयोजित किए जा रहे वर्चुअल रैली को लेकर था।

बिहार जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने लालू की इस टिप्पणी की भाषा को “अराजक, बर्बर और हिंसक” बताते हुए आरोप लगाया कि पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी को झेल रही है और पिछले 100 घंटे में 10 लाख नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 7—8 दिन में बिहार सहित नौ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है।

राजीव ने कहा कि यह एक चुनौती है लेकिन राज्य की मशीनरी स्थिति से निपटने में सक्षम है। कहा कि लालू प्रसाद की टिप्पणी पूरी मानवता के लिए शर्म की बात है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment