high court news

कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल को हाईकोर्ट से कैश कांड में मिली जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 14 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट से अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड में आरोपी कोलकाता के व्यवसायी अमित कुमार अग्रवाल को बड़ी राहत मिली है। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने अमित कुमार अग्रवाल को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। अदालत ने 10-10 हजार रुपये के दो मुचलके पर उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

मामले में अमित कुमार अग्रवाल सात दिसंबर 2023 से जेल में है। इस मामले की जांच दिल्ली सीबीआइ कर रही है। चार्जशीट में सीबीआइ ने कैश कांड में कोलकाता व्यवसायी अमित अग्रवाल के साथ अधिवक्ता राजीव कुमार को भी आरोपित बनाया है। बता दें कि राजीव कुमार को कोलकाता में 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  चारा घोटालाः सीबीआई का दावा- दुमका कोषागार मामले में एक भी दिन जेल में नहीं रहे लालू प्रसाद
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment