Civil Court News

Ranchi: आने वाले समय में न्यायिक प्रक्रिया हो जाएगा डिजिटलाइजेशन एवं पेपरलेस – न्यायायुक्त, दिवाकर पांडे

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Feb, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 02 07 at 8.04.50 PM scaled
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


ई-कोर्ट पर आयोजित कार्यशाला में न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने कहा..
Ranchi: सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी एवं न्यायिक अकादमी झारखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को सिविल कोर्ट रांची के सभागार में ई-कोर्ट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं और अधिवक्ता क्लर्क शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल कोर्ट रांची के न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने कहा कि ई-कोर्ट सेवा में लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। आनेवाला समय में न्यायिक प्रक्रिया डिजिटलाइजेशन के साथ पेपरलेस हो जाएगा। साथ ही ई-कोर्ट सर्विसेज से ई-फाईलिंग, ई-पेमेन्ट इत्यादि सुविधा सुचारू रूप से चलेगी। इससे अधिवक्ताओं, मुवक्किलों, न्यायिक पदाधिकारियों तथा आम जनता को बहुत लाभ होगा और समय की बचत होगी।

See also  Jharkhand News/H Court: रिटायरमेंट के बाद दंडात्मक कार्रवाई पर रोक, हाई कोर्ट ने पेंशन कटौती का आदेश किया निरस्त

जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि आज के समय में अधिवक्तागण की निर्भरता ई-कोर्ट ऐप में हो चुकी है। अगर थोड़े समय के लिए ई-कोर्ट सर्विस बाधित होता है, तो हम अधिवक्तागण परेशान हो जाते है अपने मुकदमों से संबंधित जानकारी को देख नहीं पाते है। उन्होंने कहा कि उसी ऐप में ई-कोर्ट में प्रतिदिन न्यायालय के मुकदमों के कार्यों व आदेशों का संक्षिप्त विवरण ऐप में अपलॉड किया जाना चाहिए।

मनीष, पी.ओ., एम.ए.सी.टी. ने कहा कि आनेवाला समय में ई-कोर्ट का जरूरत सभी वरीय व कनीय अधिवक्ताओं सहित आम व्यक्तियों के लिए होगा और वह आसानी से उसका उपयोग कर सकेंगे। दिनों-दिन ई-कोर्ट सर्विसेज को अपडेट किया जा रहा है।
यह भी ज्ञात हो कि अधिवक्ताओं व उनके क्लर्क को विभिन्न सत्रों में ई-कोर्ट, ई-फाईलिंग एवं ई-पेमेंट का प्रशिक्षण व्यवहार न्यायालय, रांची के डी.एस.ए. श्री भास्कर एवं साजिद के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में डालसा सचिव कमलेश बेहरा भी मौजूद थे। अधिवक्ताओं व उनके क्लर्क को विभिन्न सत्रों में ई-कोर्ट, ई-फाईलिंग एवं ई-पेमेंट का प्रशिक्षण सिविल कोर्ट के डीएसए भास्कर एवं साजिद के द्वारा दिया गया। मौके पर फैमिली कोर्ट जज एसएस फातमी, एमएसीटी पीओ मनीष, आरडीबीए के अध्यक्ष एसपी अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

See also  रांचीः सिविल कोर्ट के वकील से धक्का-मुक्की मामले में मुंशी यूसुफ खान के साथ उसके परिवार के खिलाफ केस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment