मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

JSBC News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल: पूर्व जज जस्टिस जया राय और अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू बनीं नामित सदस्य, सरकार ने जारी की अधिसूचना

---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में पूर्व जज जस्टिस जया राय और हाईकोर्ट की अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी इस अधिसूचना के बाद दोनों मनोनीत सदस्यों का काउंसिल में शामिल होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

हाईकोर्ट ने भेजी थी अनुशंसा

उल्लेखनीय है कि स्टेट बार काउंसिल में इस बार दो महिला सदस्यों को नामित किया जाना था। इस प्रक्रिया के तहत पूर्व में झारखंड हाईकोर्ट की ओर से पूर्व जज जया राय और अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू के नामों की औपचारिक अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी गई थी। हाईकोर्ट की अनुशंसा पर विचार करने के बाद राज्य सरकार के विधि विभाग ने इस पर अपनी स्वीकृति दी और अधिसूचना जारी कर दी।

काउंसिल में महिला नेतृत्व को मिलेगी मजबूती

पूर्व जज जया राय न्यायिक सेवा का लंबा और समृद्ध अनुभव रखती हैं, वहीं अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू झारखंड हाईकोर्ट में लंबे समय से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। स्टेट बार काउंसिल में दो अनुभवी महिला प्रतिनिधियों के आने से काउंसिल की कार्यप्रणाली में विविधता आएगी और महिला वकीलों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार की इस अधिसूचना का स्वागत करते हुए लीगल फ्रेटरनिटी, हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और विभिन्न वकील संगठनों ने दोनों नव-मनोनीत सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

Leave a Comment