Civil Court News

Ranchi/JPSC: जेपीएससी प्रथम नियुक्ति घोटाले के पांच भ्रष्ट अफसरों की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 14 को सुनाएगी कोर्ट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Feb, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi/JPSC: जेपीएससी प्रथम नियुक्ति घोटाले के पांच भ्रष्ट अफसरों की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 14 को सुनाएगी कोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi/JPSC: जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले के चार्जशीटेड आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना आदेश 14 फरवरी को सुनाएगी। मामले में आरोपी अफसरों अरविंद कुमार लाल, लखीराम बास्की, संजय पांडे, अंजना दास एवं कुमुदिनी टुडू की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है। जिस पर सुनवाई हुई है।

आरोपियों ने मामले में गिरफ्तारी के बचने के लिए अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 1 फरवरी को याचिका दाखिल की है। बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने 16 जनवरी को 47 भ्रष्ट अफसरों समेत 74 लोगों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है। इसी के बाद से आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  निचली अदालत के फैसले से हाईकोर्ट टिप्पणी, दुष्कर्म और उसकी कोशिश में फर्क नहीं जानते तो जज को ट्रेनिंग की जरूरत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment