high court news

JPSC Exam News: 11वीं जेपीएससी परीक्षा का रास्ता साफ, मॉडल आंसर गलत होने का दावा करने वाली याचिकाएं खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 20 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

JPSC Exam News: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अदालत में 11वीं जेपीएससी परीक्षा के कई मॉडल आंसर को गलत होने का दावा करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने प्रार्थियों को राहत देने से इन्कार कर दिया और याचिका खारिज कर दी। 22 जून को मुख्य परीक्षा होनी है।

इस संबंध में जया कुमार व अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। उनकी ओर से अदालत को बताया गया कि जेपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा के कई मॉडल आंसर में गलतियां थी। इसको लेकर उनकी ओर से जेपीएससी को आपत्ति दर्ज कराई गई थी। लेकिन आयोग ने उनकी आपत्तियों पर संज्ञान नहीं लिया है।

See also  St. Xavier's School से निकाले गए छात्र के परिणाम पर हाई कोर्ट ने स्कूल से पूछा स्पष्टीकरण

मॉडल आंसर की आपत्तियों का हुआ निराकरण

जेपीएससी की ओर अदालत को बताया गया प्रार्थियों की आपत्तियों पर आयोग ने संज्ञान लिया था और उसका निराकरण भी किया गया था। कुछ अभ्यर्थियों ने तीसरी बार आपत्ति भेजी थी, लेकिन तब तक आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया था। इसलिए उस पर विचार नहीं किया गया।

जेपीएससी और प्रार्थियों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने प्रार्थियों को राहत देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद अदालत ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment