Supreme Court News

JPSC Exam-2021: सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने सुनवाई के लिए जल्द सूचीबद्ध किए जाने से किया इन्कार, 19 होगी पीटी परीक्षा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Sep, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: JPSC Exam-2021 झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा-2021 में उम्र सीमा निर्धारण के मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार और जेपीएससी को नोटिस जारी कर दिया है। लेकिन मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को है।

इधर, जेपीएससी 19 सितंबर को ही प्रांरभिक परीक्षा कराने जा रही है। इसको देखते हुए जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में आइए (इंटरलोकटरी) याचिका दाखिल की गई है। इस मामले में प्रार्थियों के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के समक्ष मामले को जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आग्रह किया गया।

See also  Ranchi: यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप जेल में बंद बबलू शर्मा निकलेगा साढ़े चार साल जेल से, कोर्ट ने किया बरी

लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने इसे जल्द सूचीबद्ध करने से इन्कार कर दिया। प्रार्थी अमित कुमार की ओर से आइए दाखिल कर जल्द सुनवाई किए जाने का आग्रह किया गया। आइए में कहा गया है कि जेपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर से आयोजित की जा रही है।

इसे भी पढ़ेंः न्यायाधिकरणों के खाली पद भरने में केंद्र की मनमानी से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- ‘हम लोकतांत्रिक देश में हैं, यहां कानून का राज है’

ऐसे में अगर इससे पहले इस मामले में कोई अंतरिम राहत नहीं मिलती है, तो याचिका दाखिल किए जाने का कोई औचित्य नहीं होगा। दरअसल, रीना कुमारी व अमित कुमार सहित अन्य की ओर से झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की गई है।

See also  Ranchi/H Court: सहायक आचार्य नियुक्ति विवाद: नार्मलाइजेशन फार्मूला को लेकर हाई कोर्ट ने 151 सीटें सुरक्षित रखने का दिया आदेश

हाई कोर्ट ने सिविल सेवा परीक्षा में उम्र के निर्धारण किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय को सही बताया है। जबकि प्रार्थियों का कहना है कि सिविल सेवा परीक्षा के लिए जेपीएससी की ओर से जारी विज्ञापन में उम्र की सीमा वर्ष 2011 रखा गया था, लेकिन इसे रद कर दिया गया।

जेपीएससी नियुक्ति नियमावली बनाने के बाद दोबारा विज्ञापन जारी किया गया। इसमें उम्र सीमा का निर्धारण वर्ष 2016 रखा गया। इसके कारण करीब एक लाख अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हो गए। इसलिए पांच साल बाद होने वाली परीक्षा में उम्र की सीमा में पांच साल की छूट दी जाए।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment