high court news

Jharkhand News/H Court: महिला एवं छात्राओं से छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए बनने वाली कमेटी के सदस्यों का नाम तय करेगी सरकार

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 17 Dec, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: महिला एवं छात्राओं से छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए बनने वाली कमेटी के सदस्यों का नाम सरकार तय करेगी। बुधवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद इस कमेटी में सदस्य का नाम सरकार को तय करने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को निर्धारित की। मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि झालसा के सुझावों की मॉनिटरिंग के लिए झालसा के सदस्य सचिव को ही कमेटी में शामिल करना उचित नहीं होगा। इससे हितों का टकराव संभव है। हाईकोर्ट ने इस पर सहमति जतायी और 19 दिसंबर तक सरकार को कमेटी के सदस्यों का नाम तय कर कोर्ट को सूचित करने का निर्देश दिया। पूर्व में कोर्ट ने राज्य सरकार को कमेटी गठित करने का निर्देश दिया था, लेकिन राज्य सरकार के कमेटी गठन में विलंब पर झालसा के सदस्य सचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी का गठन किया था। इसके बाद सरकार ने अपना रूख साफ किया।

See also  गुड न्यूजः रांची यूनिवर्सिटी में इंटरमीडिएट में एडमिशन का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर दखल देने से किया इनकार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment