high court news

Jharkhand News/H Court: पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झटका, सात साल की सजा पर रोक की याचिका हाईकोर्ट से खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Dec, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand News/H Court: पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झटका, सात साल की सजा पर रोक की याचिका हाईकोर्ट से खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई सात साल की सजा पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर पूर्व मंत्री एनोस एक्का की याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। गुरुवार को न्यायमूर्ति संजय कुमार की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए याचिका पर फैसला सुनाया। गौरतलब है कि रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने एनोस एक्का को अपने पद का दुरुपयोग कर गलत पता बताकर जमीन खरीदने के मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। इससे पहले हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

See also  टॉफी और टी शर्ट बंटवारे में गड़बड़ी के मामले में सरकार को 27 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का मिला समय

सुनवाई के दौरान एनोस एक्का की ओर से दलील दी गई कि आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें पहले ही सात साल की सजा और 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, जिसकी सजा वह पूरी कर चुके हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि पद के दुरुपयोग का मामला उसी से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस मामले में मिली सजा पर रोक लगाई जानी चाहिए। हालांकि, अदालत ने दलीलों को स्वीकार नहीं करते हुए याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट के फैसले से पूर्व मंत्री एनोस एक्का को बड़ा झटका लगा है।

CourtNews Desk

1,849 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment