high court news

जनवरी में शुरू हो सकती है रांची के सदर अस्पताल में 500 बेड की सुविधा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में में रांची के सदर अस्पताल में सुपरस्पेशियलटी अस्पताल खोलने के आदेश के बाद अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार ने अदालत को बताया गया कि रांची सदर अस्पताल में कोरोना संकट के कारण निर्माण कार्य थोड़ा धीमा हो गया था। यहां का काम 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह भी बताया कि जनवरी में पूरी तरह से अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा और काम करना शुरू हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः हजारीबाग में नाबालिग को एसिड पिलाने के मामले में मांगा जवाब

See also  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या पीड़िता से करोगे शादी

गौरतलब है कि पूर्व में हाईकोर्ट ने सदर अस्पताल में सुपरस्पेशियलटी सहित पांच सौ बेड का अस्पताल तैयार करने का आदेश दिया गया था। लेकिन अभी तक मात्र तीन सौ बेड का कही संचालन हो पाया है। इसके अलावा इस अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं है। आदेश के बाद भी सदर अस्पताल में पांच सौ बेड वाला अस्पताल शुरू नहीं हो सका है। इसके बाद ज्योति शर्मा की ओर से अदालत में अवमानना याचिका दाखिल की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment