high court news

सीएम पर हमले के आरोपी भैरव सिंह की जमानत पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगी केस डायरी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Cm Hemant Attack Accused bhairva singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के काफिल पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह (Bhairav Singh) की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने इस मामले की केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

निचली अदालत से जमानत खारिज होने के बाद भैरव सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई है। सुनवाई के दौरान उसकी ओर से कहा गया कि उसकी इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं है। इसलिए जमानत दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः 85 लाख जमा करने की शर्त पर मिली व्यवसायी संजय डालमिया को जमानत

See also  Maternity leave: हाई कोर्ट का अहम फैसला, निजी सेक्टर व संविदा पर काम करनेवाली महिला मातृत्व अवकाश की हकदार

राज्य सरकार की ओर से भैरव सिंह की जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि उस पर सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले का संगीन आरोप है। इस मामले में पुलिस को इसके खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मिले हैं। इसलिए भैरव सिंह को जमानत नहीं दी जाए।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बता दें कि ओरमाझी में एक युवती से गैंगरेप के बाद हत्या को लेकर किशोरगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। सीएम उसी रास्ते से अपने आवास लौट रहे थे। आरोप है कि उनके काफिले पर हमला किया गया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment