मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

ISRO Espionage: सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- मामले में हो सकती है विदेशियों की बड़ी साजिश

Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
---Advertisement---

New Delhi: ISRO espionage सीबीआइ ने सुप्रीम कोर्ट में आशंका जताई कि 1994 के इसरो जासूसी मामले में विदेशियों की संलिप्तता से बड़ी साजिश हो सकती है। जांच एजेंसी ने कहा कि इस मामले में विज्ञानी नंबी नारायणन को कथित रूप से केरल पुलिस ने फंसाया था जिसकी वजह से क्रायोजेनिक इंजन को विकसित करने की तकनीक प्रभावित हुई थी और देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम कम से कम एक या दो दशक पीछे चला गया था।

इस मामले में पूर्व डीजीपी समेत चार लोगों को अग्रिम जमानत प्रदान करने के केरल हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के राजी होने के बावजूद सीबीआइ ने ये दलीलें दीं। इस याचिका पर जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ सुनवाई कर रही थी जिसने नोटिस जारी कर मामले की सुनवाई 29 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

इसे भी पढेंः Murder case: पुलिस जांच के तौर तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- पुलिस अधिकारियों को करनी चाहिए निष्पक्ष जांच

हाई कोर्ट ने 13 अगस्त को चार आरोपितों गुजरात के पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार, केरल पुलिस के दो पूर्व अधिकारियों एस. विजयन व थंपी एस. दुर्गा दत्ता और सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारी पीएस जयप्रकाश को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी थी। सीबीआइ की ओर से पेश अतिरिक्त सालिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि अग्रिम जमानत प्रदान करने से मामले की जांच पटरी से उतर सकती है। उन्होंने कहा कि सीबीआइ को अपनी जांच में पता चला है कि कुछ विज्ञानियों को कथित तौर पर प्रताडि़त किया गया था और मामले में फंसाया गया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment