मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: भैरवा जलप्रपात परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन का बढ़ा मुआवजा बरकरार, सरकार की अपील खारिज

High court news
---Advertisement---

हाईकोर्ट ने कहा- तीन महीने के भीतर मुआवजा बढ़ाने का आवेदन देने का दावा सरकार ने नहीं किया था खारिज, कार्यालय की लापरवाही का लाभ राज्य को नहीं मिल सकता

Ranchi News: भैरवा जलप्रपात परियोजना के निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में की गई बढ़ोतरी को झारखंड हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की अदालत ने रामगढ़ के उपायुक्त की ओर से दाखिल प्रथम अपील को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि जमीन मालिकों ने मुआवजा बढ़ाने के लिए निर्धारित तीन महीने की अवधि के भीतर आवेदन देने का दावा किया था। राज्य सरकार ने अपने जवाब में इस दावे का स्पष्ट खंडन नहीं किया। ऐसे में आवेदन कार्यालय से गुम हो जाने या उस पर कार्रवाई नहीं होने का लाभ सरकार को नहीं दिया जा सकता।

मामले में अदालत ने यह भी कहा कि विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 28-ए के तहत आवेदन पर स्वयं निर्णय लेने के बजाय उसे धारा 18 के तहत सुनवाई के लिए अदालत भेज दिया था। इसलिए अब राज्य सरकार इस आधार पर मुआवजा बढ़ोतरी को चुनौती नहीं दे सकती कि आवेदन समय सीमा के बाद दिया गया था।

दरअसल, रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र के हेरमदगा गांव में भैरवा जलप्रपात परियोजना के लिए 0.20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके बदले भू-स्वामियों को कुल 8526.89 रुपये मुआवजा दिया गया था। इससे असंतुष्ट कुछ रैयतों ने मुआवजा बढ़ाने के लिए भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 18 के तहत संदर्भ याचिका दाखिल की थी। इस पर 11 जुलाई 2008 को विशेष भू-अर्जन न्यायालय ने मुआवजा बढ़ाकर 8923 रुपये प्रति डिसमिल निर्धारित किया था। राज्य सरकार ने इस फैसले को चुनौती नहीं दी और यह अंतिम हो गया।

इसी फैसले के आधार पर वर्तमान रैयतों ने भी धारा 28-ए के तहत मुआवजा बढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना था कि उन्होंने नौ अगस्त 2008 को ही निर्धारित तीन महीने की अवधि के भीतर विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा किया था। तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने आवेदन स्वीकार भी किया था, लेकिन कार्यालय के प्रधान लिपिक नवकिशोर सिंह ने उसे गायब कर दिया। इसके बाद आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सरकार ने आवेदन गुम होने के आरोप का खंडन नहीं किया

हाईकोर्ट ने पाया कि राज्य सरकार ने अपने जवाब में आवेदन गुम होने और समय पर जमा किए जाने के आरोपों का स्पष्ट खंडन नहीं किया था। अदालत ने सीपीसी के आदेश आठ के नियम 3, 4 और 5 का हवाला देते हुए कहा कि किसी तथ्य का स्पष्ट रूप से खंडन नहीं करने पर उसे स्वीकार किया हुआ माना जा सकता है। सरकारी कार्यालय की लापरवाही का खामियाजा रैयतों को नहीं भुगतना पड़ेगा।

दूसरी अपील के फैसले का भी दिया हवाला

अदालत ने इसी भूमि अधिग्रहण मामले से जुड़े प्रथम अपील संख्या 70/2024 में 17 जुलाई 2025 को दिए गए हाईकोर्ट के फैसले का भी उल्लेख किया। उस मामले में भी अदालत ने माना था कि जब विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी ने धारा 28-ए के आवेदन को खारिज ही नहीं किया, तो राज्य सरकार बाद में समय सीमा का सवाल नहीं उठा सकती।

अदालत ने एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू पर कहा कि अपील के दौरान कुछ प्रतिवादियों की मृत्यु के बाद उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को पक्षकार नहीं बनाया गया। चूंकि मुआवजे का फैसला अविभाज्य था, इसलिए कुछ प्रतिवादियों के खिलाफ अपील के स्वतः समाप्त (एबेट) हो जाने से पूरी अपील समाप्त मानी जाएगी। इन परिस्थितियों में अदालत ने उपायुक्त की अपील को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

Leave a Comment