Civil Court News

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप मामले में चड़ीगढ़ के सीएफएसएल विशेषज्ञ की वीसी से हुई अहम गवाही

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप उर्फ अमरजीत सिंह उर्फ कुलदीप उर्फ साहेब उर्फ मारंग बुरू से जुड़े मौत का भय दिखाकर लेवी वसूलने के मामले में सोमवार को चड़ीगढ़ के सीएफएसएल विशेषज्ञ अंजू पठानिया की गवाही दर्ज की गई। एटीएस मामले के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में एटीएस के गवाह चड़ीगढ़ से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और गवाही दर्ज कराई।

मामले में उनकी गवाही अहम है। मामले में अनुसंधान पदाधिकारी समेत अन्य की गवाही पहले ही पूरी हो चुकी है। आतंकवाद निरोधक दस्ता(एटीएस) ने दिनेश गोप के खिलाफ मई 2023 में एफआईआर दर्ज की और अगस्त 2023 में जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद दिसंबर 2023 में भादवि की दो धाराओं व सीएलए एक्ट के तहत आरोप तय किया गया। दिनेश गोप 21 मई 2023 से न्यायिक हिरासत में है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Ranchi: शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की याचिका पर सुनवाई 30 Jan को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment