high court news

High Court News: बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण मामले में हाईकोर्ट सख्त, अगली सुनवाई 16 फरवरी को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Feb, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High Court News: बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण मामले में हाईकोर्ट सख्त, अगली सुनवाई 16 फरवरी को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित रिम्स से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे में मिलाने से संबंधित खबरों पर झारखंड हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लिए गए मामले तथा सरकारी-निजी अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के नियमानुसार निष्पादन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। यह याचिका ह्यूमन राइट कॉन्फ्रेंस संस्था द्वारा दाखिल की गई है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई। अदालत के पूर्व आदेश के आलोक में रिम्स प्रबंधन की ओर से शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल किया गया। रिम्स ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट के विधिवत निष्पादन के लिए चयनित कंपनी ने 1 फरवरी से कार्य प्रारंभ कर दिया है और अदालत द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन कर लिया गया है।

See also  टूटे हुए मार्गों से अफसर नहीं गुजर सकते तो आम लोग क्यों चलें: हाईकोर्ट

सुनवाई के दौरान दिलीप कुमार पाठक ने हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियां केवल कागजों पर बायो मेडिकल वेस्ट का निष्पादन दिखा रही हैं। पाठक ने आरोप लगाया कि पाकुड़ जिले की ग्रीनलैंड वेस्ट डिस्पोज कंपनी द्वारा हजारीबाग और बोकारो जिलों से मेडिकल वेस्ट उठाने का एग्रीमेंट नियमों के विपरीत है, क्योंकि नियमों के अनुसार 75 किलोमीटर के दायरे में ही वेस्ट निष्पादन किया जा सकता है, जबकि यह दूरी ढाई सौ किलोमीटर से अधिक है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थी को विस्तृत नोट तैयार कर पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को निर्धारित की गई है।

See also  नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को नहीं मिल रहा फंड, कोर्ट ने कहा सरकार चाहे तो बंद कर दे संस्थान

CourtNews Desk

1,849 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment