high court news

हत्या मामले में सजायाफ्ता पीएलएफआई जोनल कमांडर जेठा कच्छप समेत की अपील पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
हत्या मामले में सजायाफ्ता पीएलएफआई जोनल कमांडर जेठा कच्छप समेत की अपील पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को खूंटी में मनोज महतो हत्याकांड के सजायाफ्ता पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जेठा कच्छप और एक अन्य सजायाफ्ता सनातन स्वासी की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।


सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि जेठा कच्छप के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का प्रमुख सदस्य है। बता दें कि 8 अक्टूबर 2011 को खूंटी बाजार में मनोज महतो की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर खूंटी के कर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। खूंटी की निचली अदालत ने 7 मई 2022 को जेठा कच्छप एवं सनातन स्वांसी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Land dispute: सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को जमीन के मामले में राहत, उपायुक्त के आदेश पर रोक
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment