मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: पलामू के रामपुर गोलीकांड में पांच को नहीं मिली राहत, HC से अग्रिम जमानत खारिज

High court news
---Advertisement---

Ranchi: पलामू के चर्चित रामपुर गोलीकांड मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने मुंद्रिका सिंह समेत पांच आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने मुंद्रिका सिंह और उनके चार साथियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। निचली अदालत से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद आरोपियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद

मामला पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। 23 मई को जमीन की बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और इस दौरान फायरिंग भी हुई। गोली लगने से 23 वर्षीय सकेंद्र चौधरी उर्फ सिकंदर चौधरी की मौत हो गई थी। घटना में कई अन्य ग्रामीण भी घायल हुए थे।

वारदात के बाद पुलिस ने मामले में 17 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी में हत्या, दंगा और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की।

इसी मामले में मुंद्रिका सिंह समेत पांच आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की मांग की थी। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सभी पांच आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

High court news

HC News: आदित्यपुर हत्याकांड: आरोपी दशरथ प्रसाद को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment