high court news

HC News: म्यूटेशन विवाद में सीधे राहत नहीं, हाईकोर्ट ने एलआरडीसी के पास भेजा मामला

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Jul, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर के म्यूटेशन विवाद में सीधी राहत देने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को वैधानिक अपील का रास्ता अपनाने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने कहा कि अंचलाधिकारी (सर्किल ऑफिसर) के आदेश के खिलाफ एलआरडीसी के समक्ष अपील का प्रभावी वैधानिक उपाय उपलब्ध है। संताल पहाड़िया सेवा मंडल ने देवघर के अंचलाधिकारी द्वारा म्यूटेशन वाद संख्या 04/2018-19 में पारित आदेश को चुनौती देते हुए रिट याचिका दायर की थी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता एलआरडीसी के समक्ष अपील दायर करे। एलआरडीसी दीवानी वाद में पारित निर्णय को ध्यान में रखते हुए मामले का निर्णय करेगा। अदालत ने यह भी कहा कि अंतरिम आवेदन में उठाए गए मुद्दे अलग कारण-ए-वाद से जुड़े हैं, इसलिए उसे स्वीकार करने से रिट याचिका का दायरा बढ़ जाएगा। इसी आधार पर अंतरिम आवेदन खारिज करते हुए रिट याचिका का निष्पादन कर दिया गया।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणीः कोविड से बचाने की बजाय आग से लोगों को मार रहे, जाने पूरा मामला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment