मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: समझौते के बाद 307 समेत पूरी प्राथमिकी रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- विवाद निजी, दोषसिद्धि की संभावना क्षीण

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने आपसी समझौते के आधार पर धनबाद के केंदुआडीह थाना कांड संख्या 37/2022 की पूरी आपराधिक कार्यवाही और प्राथमिकी आरोपी गोलू रावनी उर्फ गोल्लू रावनी उर्फ रवि कुमार के खिलाफ रद्द कर दी है। मामले में आईपीसी की धारा 307 समेत 341, 323, 379, 504/34 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने यह आदेश दिया।

अदालत में बताया गया कि दोनों पक्षों ने शुभचिंतकों और साझा मित्रों के हस्तक्षेप से विवाद सुलझा लिया है। आरोपी ने कहा कि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था और गलत पहचान के कारण उसे मामले में आरोपी बनाया गया। सूचक ने भी समझौते के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा आगे नहीं चलाने की इच्छा जतायी। राज्य ने भी याचिका पर कोई आपत्ति नहीं की।

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के Narinder Singh बनाम State of Punjab के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि धारा 482 सीआरपीसी की शक्ति का इस्तेमाल गंभीर और समाज पर प्रभाव डालने वाले अपराधों में सामान्यतः नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, केवल एफआईआर में धारा 307 का उल्लेख होने से मामला स्वतः गंभीर अपराध की श्रेणी में नहीं आ जाता। मामले की प्रकृति और उपलब्ध सामग्री को भी देखा जा सकता है।

कोर्ट ने पाया कि यह मामला निजी विवाद से जुड़ा है और इसमें कोई सार्वजनिक नीति प्रभावित नहीं होती। पूर्ण समझौते के बाद आरोपी के दोषी ठहराए जाने की संभावना क्षीण है। ऐसे में कार्यवाही जारी रखना आरोपी के प्रति अन्याय और कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। इसके बाद अदालत ने आरोपी के खिलाफ पूरी आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: सीसीएल और कंस्ट्रक्शन कंपनी विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस जया रॉय को नियुक्त किया आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ)

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

Leave a Comment