Civil Court News

Ranch/ED: सरकार ने पूजा सिंघल के खिलाफ 120 दिनों बाद भी नहीं दी अभियोजन स्वीकृति आदेश, ईडी ने कोर्ट से मांगी ‘deemed sanction’ की अनुमति

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Jul, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IAS Pooja Singhal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: मनरेगा घोटाले की राशि का मनी लॉउंड्रिंग के गंभीर आरोपों का सामना कर रहीं आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक अभियोजन की स्वीकृति नहीं दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पांच महीने पहले राज्य सरकार से स्वीकृति मांगी थी, लेकिन 120 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईडी ने न्यायालय में याचिका दायर की है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया निर्णय के आलोक में सरकार की चुप्पी को डीम्ड सैंक्शन यानी स्वीकृति मानी जाए।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला
गौरतलब है कि नवंबर 2024 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले तक मनी लॉउंड्रिंग के मामलों में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार की अनुमति जरूरी नहीं होती थी। लेकिन नवंबर 2024 में दिए गए फैसले में शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने से पहले अभियोजन स्वीकृति लेना आवश्यक होगा।

See also  Ranchi: विदेश यात्रा के लिए पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने मांगा पासपोर्ट, पीएमएलए कोर्ट में 28 जून को फिर होगी सुनवाई


ईडी की कार्रवाई
इस निर्णय के आधार पर ईडी ने पूजा सिंघल के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी। लेकिन स्वीकृति में देरी होने के कारण ईडी ने अब अदालत से अनुरोध किया है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार 120 दिनों में जवाब न देने की स्थिति में इसे स्वीकृति मान लिया जाए। बता दें कि पिछले दिनों आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह से जुड़े अवैध खनन घोटाले में अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने के बाद अदालत ने मामले में स्वत: लिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment