high court news

12 साल पुराने मामले में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
giridih MP Chandraprakash Chaudhari
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

धनबादः चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 12 साल पुराने मामले में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सोमवार को एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत मे सरेंडर किया।

अदालत ने उन्हें हाजिर होने का आदेश दिया था। वरीय अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी की दलील सुनने के बाद अदालत ने सांसद सीपी चौधरी को पांच पांच हजार रुपये के दो मुचलके पर जमानत पर की सुविधा प्रदान कर दी।

इसे भी पढ़ेंः झारखंड हाईकोर्ट के 60 साल के वकीलों को लगेगा कोरोना टीका, तैयारी शुरू

यह है पूरा मामला

वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान हजारीबाग जिले में आचार संहिता लागू थी। विभिन्न राजनितिक दलों द्वारा फूटपाथ दुकान एवं सरकारी स्थलों पर पार्टी का झंडा लगाया गया था।

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसलाः पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं

तत्कालीन प्रखंड कृषि पदाधिकारी सदर हजारीबाग ने इसे आदर्श आचार संहिता का उलंघन मानते हुए आजसू पार्टी के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी, भाजपा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा, सीपीआई भुवनेश्वर प्रसाद महतो के खिलाफ हजारीबाग सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment