मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पेरोल जारी, हाईकोर्ट ने 17 अगस्त तक बढ़ाई अवधि

former minister Anos Ekka
---Advertisement---

Ranchi: Former minister Anos Ekka parole will continue झारखंड हाईकोर्ट से राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को पेरोल के मामले मिली राहत बरकरार है। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने एनोस एक्का की पेरोल खत्म करने के आदेश पर लगायी गयी रोक 17 अगस्त तक बढ़ा दी है।

अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। दरअसल, एनोस एक्का को सरकार ने 90 दिनों का पेरोल दिया था, लेकिन बाद में कारा महानिरीक्षक ने एक आदेश जारी कर पेरोल की अवधि 60 दिनों की कर दी और उन्हें सरेंडर करने को कहा।

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश- हाईकोर्ट के बिना अनुमति के वापस होंगे नहीं MP व MLA पर दर्ज आपराधिक मामले

कारा महानिरीक्षक के आदेश को एनोस में हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि सरकार के आदेश के बाद उनके पेरोल में कटौती करना गलत है। पूर्व में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पेरोल की अविध कम करने पर रोक लगा दी थी और सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

सरकार की ओर से दाखिल जवाब हाईकोर्ट के रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सका था। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से मौखिक कहा गया कि सरकार का नियम है कि 60 दिनों से अधिक अवधि का पेरोल नहीं दिया जा सकता। इसी कारण उनके पेरोल की अवधि 90 दिनों से घटा कर 60 दिन की गयी है।

इस पर प्रार्थी की ओर से कहा गया कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अभी तक कितने लोगों की पेरोल की अ‌वधि 90 दिनों से कम कर 60 दिन की गयी है। इस पर अदालत ने सरकार को 17 अगस्त को सभी मामलों पर जवाब देने का निर्देश दिया गया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment