Jharkhand

पूर्व सीएम मधु कोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट में दाखिल करेंगे जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत में मनी लाउंड्रिग के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान उनकी ओर से ईडी के शपथ पत्र पर जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने प्रार्थी के आग्रह को स्वीकार कर लिया और मामले में अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद निर्धारित की है।

इसे भी पढ़े: यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, पंजाब सरकार माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का बेशर्मी से बचाव कर रही

इस संबंध में मधु कोड़ा ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि मनी लाउंड्रिंग मामले में मधु कोड़ा के खिलाफ एक और मामला चलाया जा रहा है। निचली अदालत में मनी लाउंड्रिंग से जुड़ा मामला पहले से ही चल रहा है तो एक ही अवधि के लेनदेन के मामले की अलग-अलग सुनवाई नहीं हो सकती है।

See also  Court News 2020: विधायक ढुल्लू महतो को राहत, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को लगा झटका

इसलिए इस मामले को निरस्त किया जाना चाहिए। पूर्व सीएम मधु कोड़ा पर पांच करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग का आरोप है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment