high court news

Hemant Soren ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांगी जमानत, सुप्रीम कोर्ट तक से नहीं मिली थी राहत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hemant Soren Bail: बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जमानत दिए जाने को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। ईडी कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद उनकी ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत दिए जाने की गुहार लगाई गई है।

इससे पहले हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इन्कार कर दिया था। उनकी ओर से ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी। याचिका में हेमंत सोरेन की ओर से कहा गया था कि उनपर जमीन कब्जा का आरोप बेबुनियाद है। इस जमीन से उनका कोई लेना देना नहीं है।

See also  पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की जमीन की जमाबंदी रद करने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
hemantHC

जमीन पर उनका कब्जा नहीं

बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन भूइहरि जमीन है जिसे किसी के नाम से ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। इसका मालिकाना हक उनके पास नहीं है और इस पर उनके कब्जे की बात भी गलत है। ईडी के पास इस संबंध कोई दस्तावेज भी नहीं है। जमीन पर अवैध कब्जा पीएमएलए में शेड्यूल ऑफेंस में नहीं आता है। यह मामला प्रेडिकेट ऑफिस का भी नहीं है। प्रेडिकेट ऑफिस के लिए धन की उत्पत्ति होनी चाहिए थी, जो इस मामले में नहीं हुआ है।

बता दें कि बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में ईडी ने 31 जनवरी की देर शाम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल में भेज दिया गया है। मामले में ईडी ने जांच पूरी करते हुए 30 मार्च को हेमंत सोरेन सहित पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मामले में हेमंत सोरेन सहित 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

See also  St. Xavier's School से निकाले गए छात्र के परिणाम पर हाई कोर्ट ने स्कूल से पूछा स्पष्टीकरण
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment