Civil Court News

Fodder scam: लालू के अधिवक्ता ने कोर्ट से कहा- महालेखाकार की रिपोर्ट में भी नहीं थी अवैध निकासी की बात

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Fodder scam चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद की ओर बहस की गई। लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने एडिशनल वित्त आयुक्त शंकर प्रसाद की गवाही पर पक्ष रखते हुए कहा गया कि शंकर प्रसाद और बीएस दुबे की रिपोर्ट के बाद चारा घोटाले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

शंकर प्रसाद पशुपालन विभाग में अवैध निकासी की शिकायत पर इसकी जांच के लिए रांची आए थे, तो उस दौरान तत्कालीन एडिशनल महालेखाकार उन्हें धमकी भरे लहजे में कहा था कि बेहतर होगा कि आप इस मामले की जांच न करें और इससे दूर रहें।

हालांकि उन्होंने गवाही के दौरान उक्त अधिकारी का नाम नहीं बताया था। क्रास इग्जामिनेशन के समय उन्होंने कहा था कि उक्त अधिकारी का नाम उन्हें याद नहीं है। लेकिन जब यह मामला सामने आया था सीबीआई ने उक्त अधिकारी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

See also  CID Court News: जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी: अभय तिवारी की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा- आरोपों में प्रथमदृष्टया ठोस सामग्री

इसे भी पढ़ेंः Scam: रांची जिला बार संघ में गबन के आरोपी की अग्रिम जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी

जबकि लालू प्रसाद ने इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था उसके बाद भी उन्हें आरोपी बना दिया गया है। इस मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में सुनवाई हो रही है। प्रभात कुमार ने कहा कि वर्ष 1991 से 95 तक महालेखाकार की रिपोर्ट में पशुपालन विभाग में वित्तीय अनियमितता या अत्यधिक निकासी का कोई जिक्र नहीं था।

जब वर्ष 1996 में लालू प्रसाद के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई, तो महालेखाकार की रिपोर्ट में पशुपालन विभाग में अत्यधिक निकासी बताते हुए इसे समायोजित करने की बात कही गई। हालांकि इस मामले में अभी बहस जारी रहेगी और बुधवार को भी लालू की ओर से बहस की जाएगी।

See also  हैवियस कार्पसः चैता बेदिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

बता दें कि चारा घोटाले के इस मामले में कुल 70 आरोपियों की ओर से बहस पूरी कर ली गई है। फिलहाल लालू प्रसाद की ओर से बहस जारी है। करीब एक सप्ताह तक उनकी ओर से बहस की जाएगी। बता दें कि 139.35 करोड़ के अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद सहित 112 आरोपित मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment