मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: बकरी बेचने वाले को 17,500 रुपये के नकली नोट थमाया, आरोपी को जमानत नहीं

तमाड़ बाजार में बकरी खरीदने के बाद नकली नोटों का चला पता, अदालत ने जमानत याचिका खारिज की

civil court
---Advertisement---

Ranchi News: रांची। तमाड़ बाजार में बकरी खरीदने के बाद 17,500 रुपये के नकली नोट देने के आरोपी नंद किशोर महतो को अदालत से राहत नहीं मिली। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी-17 सह सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-18 भूपेश चंद्र सामद की अदालत ने गुरुवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सालुडीह का रहने वाला है।

अभियोजन के अनुसार, 16 मई 2026 को सूचक अपनी पत्नी सोमवारी देवी के साथ तमाड़ बाजार में करीब 25 किलो वजन की लाल रंग की बकरी बेचने गया था। वहां एक व्यक्ति ने बकरी खरीदने के बाद 500 रुपये के नोटों में 17,500 रुपये दिए। घर पहुंचने पर उनके बेटे कार्तिक मुंडा ने नोटों की जांच की तो वे नकली पाए गए।

इसके बाद 15 अक्तूबर को दंपती सब्जी खरीदने सिंदवरडीह बाजार गया था। वहां उन्होंने बकरी खरीदने वाले व्यक्ति को पहचान लिया। पूछताछ के दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान नंद किशोर महतो के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 500 रुपये के आठ नोट यानी कुल चार हजार रुपये मिले। इनमें तीन नोट नकली और पांच असली होने का आरोप है। बाद में पुलिस ने दंपती के पास रखे 17,500 रुपये के कथित नकली नोट भी जब्त किए। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए जमानत मांगी थी। हालांकि, अदालत ने मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और जारी जांच को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

Leave a Comment