मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

DALSA News: हर एक बच्चे का बचपन हम सभी की जिम्मेवारी: डालसा सचिव; रांची के विद्यालयों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---

Ranchi News: न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन तथा डालसा सचिव (इंचार्ज) के नेतृत्व में नालसा द्वारा संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत रांची के संत जेवियर स्कूल डोरंडा तथा डी.ए.वी. गांधी नगर स्कूल में बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

  • सामूहिक जिम्मेदारी: डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित भविष्य की नींव है और बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न, बाल दुर्व्यवहार, साइबर अपराध व अन्य शोषण से बचाना तथा उन्हें कानूनी संरक्षण की जानकारी देना है।

  • कानूनी अधिकारों की जानकारी: न्यायिक दंडाधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, 2012, बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत एवं ऑनलाइन सुरक्षा तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

  • Set featured imageDALSA News: हर एक बच्चे का बचपन हम सभी की जिम्मेवारी: डालसा सचिव; रांची के विद्यालयों में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भयमुक्त होकर शिकायत की सलाह: डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने बच्चों को बताया कि किसी भी अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में चुप न रहें और बिना किसी भय या संकोच के अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।

  • DALSA News: हर एक बच्चे का बचपन हम सभी की जिम्मेवारी: डालसा सचिव; रांची के विद्यालयों में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहेल्पलाइन नंबरों की जानकारी: कार्यक्रम के दौरान बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन (15100), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), साइबर अपराध हेल्पलाइन (1930) के बारे में बताया गया और आई.सी.-4 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के तौर-तरीके सिखाए गए। इस दौरान बच्चों को शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर डालसा सचिव श्री राकेश रौशन, न्यायिक दंडाधिकारी अमित गुप्ता, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिंह, एनजीओ प्रमुख एन.के. बेरा सहित कई पीएलवी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

High court news

HC News: आदित्यपुर हत्याकांड: आरोपी दशरथ प्रसाद को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

Leave a Comment