high court news

Delhi News: वनों की कटाई पर उदासीन रवैये से वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली रेगिस्तान बन जाएगी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
delhi high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में बढ़े तापमान को लेकर चिंता जाहिर की है। कोर्ट ने हाल में दर्ज किए गए 52.3 डिग्री तापमान के मद्देनजर कहा कि यदि वर्तमान पीढ़ी वनों की कटाई पर उदासीन नजरिया जारी रखती है तो वह दिन दूर नहीं जब यह शहर बंजर रेगिस्तान बनकर रह जाएगा।

राजधानी के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक तापमान है। न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने कहा कि इस तथ्य पर न्यायिक संज्ञान लिया गया है। हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति नजमी वजीरी (वन अधिकारियों की आंतरिक विभागीय समिति के अध्यक्ष) ने सूचित किया था कि बुनियादी ढांचे की कमी के कारण कर्तव्यों का पालन नहीं कर पा रहे हैं।

See also  HC News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सड़क दुर्घटना में मिठाई विक्रेता की मौत पर परिजनों का मुआवजा बढ़ाया, बीमा कंपनी की याचिका खारिज

इस पर न्यायमूर्ति गेडेला ने कहा, ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया जा सकता, जहां अध्यक्ष कार्यालय, सचिवीय और सहायक कर्मचारियों या परिवहन की कमी के कारण जिम्मेदारी का निर्वहन न कर सकें। दो दिन शाम को तेज हवा और बूंदाबांदी संभव

दिल्ली के लोगों को लू के गर्म थपेड़ों से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन लोगों को दिन में लू का सामना करना होगा, जबकि रात में धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment