Civil Court News

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, आपत्तिजनक भाषण देने का मामला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Oct, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court logo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sultanpur: CM Arvind Kejriwal दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई। उन पर 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी कुमार विश्वास के समर्थन में बिना अनुमति सभा करने व आपत्तिजनक भाषण का आरोप है। मामले में अगली सुनवाई तीन नवंबर को होगी।

हालांकि उन्हें एक मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिली है। जज पीके जयंत ने गौरीगंज थाने से जुड़े मुकदमे में उनकी तरफ से केस वापसी की अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद गौरीगंज थाने से जुड़े मुकदमे में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्ज बनाया।

इसे भी पढ़ेंः Life Imprisonment: 17 साल जेल में बंद आरोपियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट जल्द करे अपील पर सुनवाई

See also  Lakhimpur kheri Violence Case: आशीष मिश्रा सहित तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

अब साक्ष्य के बिंदु पर तीन नवंबर को सुनवाई होगी। वहीं, मुसाफिरखाना थाने से जुड़े केस वापसी की अर्जी पर तीन नवंबर को सुनवाई होगी। जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल कोर्ट से बाहर निकल गए। शाम को वे अयोध्या जाएंगे और सरयू नदी के घाट पर होने वाली आरती में शामिल होंगे।

अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद वे मंगलवार को हनुमानगढ़ी जाएंगे और उसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे। केजरीवाल लंबे समय बाद यूपी आ रहे हैं। यूपी चुनावों के लिए अपना जनाधार मजबूत करने के लिए सांसद संजय सिंह लगातार जोरआजमाइश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यूपी के कई दौरे किए हैं। वहीं, दिल्ली के विधायक भी यूपी की गलियों में चक्कर काट रहे हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment