Civil Court News

Court News: सरहूल मनाने के लिए नहीं दिए पैसे, तो पोते ने हंसुआ से दादा-दादी को मौत के घाट उतारा; कोर्ट ने पाया दोषी, सजा का ऐलान 31 मई को

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Court News: सरहुल पर्व मनाने के नाम पर पैसा नहीं देने पर दादा-दादी की एक साथ हत्या मौत की घाट उतारने वाला पोते को अदालत ने दोषी करार दिया है। पैसा नहीं मिलने पर उसने आवेश में इस घटना को अंजाम दिया था। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार सिंह की अदालत ने दोहरे हत्याकांड की सुनवाई करते हुए अभियुक्त मंगलू उरांव को दोषी पाया है।

2021 में हुई थी हत्या

अदालत ने मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 31 मई की तिथि निर्धारित की है। बेड़ो थाना क्षेत्र के घाघरा पंचायत स्थित कैरो गांव में 22 साल के पोते मंगलू उरांव ने बूढ़े दादा मंगरा उरांव (75) एवं दादी चरिया (71) की हत्या 14 अप्रैल 2021 को कर दी थी। यह हत्या सरहुल पर्व मनाने के लिए पैसे नहीं पर मामूली विवाद पर कर दी गई थी।

See also  तीन करोड़ के गबन के आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

अभियुक्त ने घर में रखे दौली और हसुआ से हमला कर दादा-दादी को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के लेकर मृतक के बेटे सह अभियुक्त के पिता सुका उरांव में बेड़ो थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में सुनवाई के दौरान आईओ मनीष कुमार गुप्ता को छोड़कर सूचक समेत सभी गवाह अदालत में गवाही के दौरान मुकर गए था। अदालत ने फोरेंसिक रिपोर्ट एवं डीएनए रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त को दोषी ठहराया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment