Civil Court News

तीन करोड़ के गबन के आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: गढ़वा के रमना प्रखंड स्थित डाकघर (Post Office) से तीन करोड़ रुपये के गबन के आरोपी कामेश्वर राम और संजय गुप्ता के खिलाफ सीबीआई ने निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

आरोप है कि पोस्टमास्टर (Post Master) के पद पर रहते हुए कामेश्वर राम ने उक्त राशि गबन किया था। रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित उप डाकघर रमना में करोड़ों रुपये के गबन का मामला वर्ष 2019 में उजागर हुआ था।

इसे भी पढ़ेंः पूर्व एडीजी अनुराग गुप्ता के खिलाफ पीसी एक्ट जोड़ने पर अब छह सितंबर को होगी सुनवाई

डाकघर में गबन के मामले में सहायक डाक अधीक्षक शंकर कुजूर ने रमना थाना में 26 जून 2019 को मामला दर्ज कराया था। इसमें हुसैनाबाद निवासी सहायक डाकपाल कामेश्वर राम आरोपी बनाया था। रमना थाना में दर्ज मामले के बाद कामेश्वर राम को निलंबित कर दिया गया था।

See also  Ranchi/CBI: रिश्वत मामले के आरोपी सब-पोस्ट मास्टर को कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, याचिका खारिज

आरोप है कि संजय गुप्ता ने कामेश्वर राम को गबन करने में मदद की थी। पहले इस मामले की जांच पुलिस कर रही थी, लेकिन बाद में इसकी जांच लिए सीबीआई को मामला सौंप दिया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment